एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी
थानाभवन। गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया।
बुधवार की दोपहर ग्राम भैसानी इस्लामपुर से एंबुलेंस 102 पर गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए सीएचसी थानाभवन पर कॉल आई। जिस पर चालक विकास कुमार व ईएमटी मदनपाल गांव में गर्भवती महिला को लेने पहुंच गए। सीएचसी आते समय रास्ते में महिला को बहुत तेज दर्द होने लगा तो ईएमटी मदनपाल ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए रास्ते में ही एंबुलेंस रुकवा ली और आशा रूबी की सहायता से डिलीवरी एंबुलेंस में ही करा दी। उसके बाद महिला व बच्चे को सीएचसी थानाभवन में भर्ती करा दिया। एएनएम कविता ने बताया कि महिला व उसका बच्चा बिल्कुल ठीक है।