एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, बच्चे को दिया जन्म
शामली। 108 एंबुलेंस के ईएमटी योगेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह चालक अतुल कुमार के साथ गांव मामौर से गर्भवती महिला फिरदौस को लेकर सीएचसी कैराना ले जा रहे थे। सीएचसी पहुंचने से पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को रास्ते में रोकना पड़ा। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यह उसे तीसरा बच्चा है। इसके बाद जच्चा व बच्चा को सीएचसी कैराना पर भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों स्वस्थ बताए गए। इसके अलावा दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी दीपांकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह चालक ब्रजवीर सिंह के साथ एंबुलेंस में गर्भवती रूमा को लेकर सीएचसी शामली लेकर जा रहे थे। शामली से पहले प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को रोककर डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उसे यह दूसरा बच्चा है। इसके बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया।