कलक्ट्रेट में मनाया गया दीपोत्सव
शामली। कलक्ट्रेट परिसर में धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दीप जलाकर एक दूसरे को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम से पूर्व पंडित ने विधिवत हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर डीएम ने सभी उपस्थित लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के पर्व अपने पूरे परिवार के साथ अच्छे से मनाएं। कार्यक्रम में किसी अधिकारी ने गीत तो किसी ने शायरी सुनाई। कार्यक्रम में एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।