फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोलियां बनाकर टेंट सज्जा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने ध्वजारोहण करके किया। डॉ. मुकेश एवं डा. नीतू त्यागी के नेतृत्व में चल रहे पांच दिवसीय शिविर में टेंट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोवर्स-रेंजर्स नेे आपदाकाल में धैर्य व संयम अपनाते हुए, व्यवस्थित जीवन यापन का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने टोलियां बनाकर टेंट साज-सज्जा करते हुए एकता, सौहार्द व भाईचारे की भावना का प्रदर्शन किया। पेड़-पौधों व प्राकृृतिक वस्तुओं से टेंट को सजाकर बच्चों ने प्रकृति की और लौटो संदेश दिया। टेंट साज-सज्जा के पश्चात रोवर्स रेंजर्स ने टोली में भोजन बनाकर सभी आगंतुकों व प्राध्यापकों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में डा. राजेश कुमार अग्रवाल, डा. भूमेश कुमार, डा. राकेश कुमार, डा. संदीप कुमार, डा. दीपक कुमार, डा. हरेंद्र सिंह, डा. मदन पाल, डा. रीनू, डा. रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें