फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से युवक की मौत, कोरोना की फैली अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का शोर मचा, बीमारी से हुई युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली। कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी वसीम (37) की बीमारी के चलते निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक वह ट्रक चालक है। एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर पर आया था, तभी से वह बीमार चल रहा था। उसका उपचार सहारनपुर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा था। सोमवार रात को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर मोहल्ले में कोरोना से मौत होने का शोर मच गया। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जांच की। सीएचसी के डाक्टर बिजेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य टीम की जांच में युवक की मौत टीबी की वजह से होना सामने आया है। उधर, थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस तरह की अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें