फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल गढ़ी में नशा कर रहे दो युवकों मे से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के शीतल गढ़ी गांव में ने एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी सुधीर और सन्नी एक खंडहरनुमा मकान में बैठकर बुधवार की देर शाम स्मैक आदि का नशा कर रहे थे। दोनों नशे में मूर्छित अवस्था में वहीं पड़ गए। इसका पता चलते ही सुधीर (22 वर्ष) के परिजन सुधीर को तो उठा ले गए, लेकिन दूसरा युवक सन्नी वहीं पड़ा रहा। जब तक सन्नी के परिजनों को पता लगा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक सन्नी की उम्र भी करीब 18 वर्ष बताई गई है। सूचना पर रात करीब 9 बजे पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि युवक के शव की सूचना मिली थी, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, युवक नशे का आदी था। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें