फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थाना भवन में महिला की मोत के बाद एक प्राईवेट नर्सिग होम में लगी भीड
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में देर रात डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला की हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक महिला के पति के साथ मारपीट कर फरार हो गया। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


नगर पंचायत दफ्तर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी गर्भवती महिला ज्योति पत्नी सतेंद्र, उम्र 24 को मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 9:00 बजे महिला और पेट में बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों ने आरोपी अस्पताल संचालक एवं चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


दो सप्ताह पूर्व भी अस्पताल में हुई थी नवजात की मौत
करीब 2 सप्ताह पहले भी क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी शिवकुमार की पत्नी को भी डिलीवरी के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें