फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों समेत तीन पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में घर में बने शौचालय का तोड़ने का विरोध करने पर दो सगी बहनों सहित तीन को जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नाला निवासी सौरभ ने बताया कि रात करीब दस बजे परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। परिजन प्रवीण पुत्र चंदर और उसकी पत्नी बबीता ने उनके शौचालय को फावड़े से तोड़ना शुरू कर दिया। जिस पर उसकी बहन नीशू व ज्योति भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रवीण व बबीता को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी दंपती ने फावड़े से दोनों सगी बहनों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि परिवार के नीटू को भी डंडे से हमला करके घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी दंपतीफरार हो गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। चिकित्सक ने दो लोगों की चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया। घटना के संबंध में सौरभ ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें