फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवैध कब्जे के विरोध पर किया जानलेवा हमला

Mon, 22 Jul 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना सीएचसी में भर्ती घायल
विज्ञापन
कैराना। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव रामड़ा में सरकारी भूमि स्थित है, जिस पर दशकों से कुरड़ी डलती आ रही है। इसी भूमि पर एक पक्ष के लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं, जिसका नाजिम पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार शाम जब नाजिम अपने घर पर बैठा हुआ था आरोप है कि तभी विपक्ष के करीब लोग घर में घुसे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। वहां मौजूद नाजिम के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उसके परिवार के कादिर व मुशर्रफ को भी पीटा गया, जिसमें वह तीनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। नाजिम का कहना है उनके द्वारा अवैध कब्जे का विरोध इसलिए किया जा रहा है, ताकि वह लोग अपना कूड़ा वहां डाल सके। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें