फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सहकारी समिति के चेयरमैन पर जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Fri, 12 Jan 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। बी पैक्ट सहकारी समिति गढ़ीपुख्ता के चेयरमैन एवं कैराना सपा विधायक नाहिद हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा पर बृहस्पतिवार की देर रात घर लौटते समय अज्ञात युवकों ने राझड़ गांव के पास हमला बोल दिया। मनोज राणा बाल बाल बच गए। आरोपियों ने पत्थर बरसाते हुए गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

मनोज राणा देर रात शामली से लौट रहे थे। बताया कि जैसे ही वह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के राझड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात छह से अधिक युवकों ने गाड़ी को रुकवाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। कार के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना एसपी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें