फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घर से बुलाकर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पेलखा में पुरानी रंजिश के चलते युवक को खेत पर बुलाकर कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

पेलखा निवासी रहतु शर्मा ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र अरुण शर्मा गांव में किरयाना की दुकान करता है। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे अरुण को किसी व्यक्ति के फोन कर गांव के जंगल में पहुंचने को कहा। अरुण जंगल में पहुंचा तो गांव के ही एक व्यक्ति एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। तमंचे की बट से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अरुण को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अरुण ने बताया कि कि जिस जगह उसे बुलाया गया था, वहां आरोपी के खेत हैं। आरोपी शराब पीने का आदी है। नवंबर 2021 में उसने शराब पीकर अरुण की दुकान पर हंगामा किया था। तब अरुण ने विरोध किया था। इसी रंजिश में आरोपी ने हमला किया है। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें