कैराना। गांव मामौर स्थित झील में मत्स्य पालन का सरकारी ठेका एक व्यक्ति के नाम पर छूटा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों ठेकेदार ने झील से करीब 15-20 क्विटल जिंदा मछली निकलवाकर सड़क किनारे एक तालाब में डलवा दीं। दो दिन पहले उक्त सभी मछलियों की अज्ञात कारण से मौत हो गई, जिसके बाद सभी मृत मछलियों को सड़क किनारे व आसपास खेतों में डलवा दिया। अब इनकी दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है।