बलवा के जंगल में युवक का शव मिला
शामली। शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव बलवा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। कोतवाल के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनोरोगी था और गांव के आसपास घूमता रहता था। शव की पहचान न होने के कारण अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।