फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हत्या कर युवक का शव नदी किनारे फेंका

Wed, 10 Jul 2024 03:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव किवाना के जंगल में हत्या कर युवक का शव फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह नदी के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। शव के गले पर चोट के निशान मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव किवाना में दिन निकलते ही जंगल में नदी के किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव किसानों को पड़ा दिखाई दिया। किसानों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि हत्या कर किसी का शव नदी किनारे फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक, एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार अमरदीप मौर्य पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक के शव की जांच पड़ताल की। युवक के गले में चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक के गले में फंदा लगाकर हत्या कर शव फेंका गया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एसपी सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल लेकर सबूत जुटाए। एसपी अभिषेक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर घटना का खुलासा करने के भी निर्देश दिए हैं। एसपी अभिषेक का कहना है कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम जांच में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका लग रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




युवक के आसपास के जिले का होने की आशंका
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए बागपत, मुजफ्फरनगर और आसपास जिलों की पुलिस को भी सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज भेजा है। पुलिस को आशंका है कि मृतक बागपत, मुजफ्फरनगर या या फिर आसपास का हो सकता है। क्योंकि बागपत के भी काफी संख्या में लोग नदी के पास से होकर ही जाते हैं। पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिरकार किसने हत्या कर शव को यहां पर लाकर डाला है। पुलिस आसपास किवाना के आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

लोवर- टी शर्ट पहने हुए हैं मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक मलमैले सलीटे कलर की टीशर्ट और लाइट सलेटी कलर का लोवर पहने हुए हैं। शरीर पर गर्दन के अलावा कोई भी निशान नहीं है। पैरों में चप्पल और जूते कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


एसओजी को भी लगाया
मामले के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस को भी लगाया है, ताकि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें