संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर रजवाहे पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान बिडौली निवासी बीरबल के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार की शाम को गांव टपराना के मजरे गुज्जरपुर रजवाहे की पटरी पर एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सीनियर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक यूनुस खान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शव की पहचान बीरबल उम्र 50 वर्ष पुत्र जबर सिंह निवासी म्यान कस्बा बिडौली के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र रवि ने बताया उसके पिता शुक्रवार को घर से खेत पर जाने के लिए कहकर गया थे। लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। जिनकी तलाश की जा रही थी, जो नशे के आदी भी थे। मृतक बीरबल के दो पुत्र रवि और गौतम एवं तीन बेटी है, जिनका का रो रोकर बुरा हाल है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया गुज्जरपुर रजवाहे की पटरी पर शव की सूचना मिली थी। जिस पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।