फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चौसाना। गंगारामपुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्तिथियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर सीओ व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
नेवल जिला करनाल हरियाणा निवासी 23 वर्षीय रीतू की शादी दो वर्ष पूर्व गंगारामपुर निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। सोमवार को परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। घर पर रीतू अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे जेठानी मौसमी घर लाैटी तो रीतू का शव बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका था। जेठानी मौसम ने रीतू को देखकर शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रीतू को फंदे से उतारा। रीतू की मौत की सूचना पर मायके से पिता साधूराम निवासी नेवल जिला करनाल हरियाणा सहित अन्य लोग गंगारामपुर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शाम करीब साढ़े सात बजे रीतू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य व एसओ झिंझाना अनिल कपरवान भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन





-पति-जेठ महाराष्ट्र में करते हैं मजदूरी

चौसाना। मृतका रीतू नेवल जिला करनाल की रहने वाली थी, जिसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। रीतू को शादी के बाद एक बेटी है, जो एक साल की हो गई है। रीतू का पति अर्जुन व जेठ महाराष्ट्र मजदूरी करते हैं, जबकि परिवार के अन्य लोग पुश्तैनी भूमि पर खेती करते हैं।
विज्ञापन



कोट-

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायका पक्ष के कई लोग आए हुए थे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


सीओ कैराना, अमरदीप मौर्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें