फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एलम के जंगल में बोरे में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Mon, 30 Oct 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम के जंगल में बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार को कस्बा एलम के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक, सीओ अमरदीप मौर्य व थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बोरे से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल लिए हैं। एसपी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और टीम गठित कर थाना प्रभारी को जल्दी खुलासे के निर्देश दिए । थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतक के फोटो आस पास के जिलों के थानों में भेजे गए है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें