फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीडीओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, डीडीओ लंबी छुट्टी पर गए

Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रंगे हाथ तीस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोेप में आठ दिन पहले गिरफ्तार हुए डीडीओ कार्यालय के लिपिक अक्षय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। लिपिक के गिरफ्तार होने के बाद डीडीओ रजत यादव भी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। सीडीओ रंजीत सिंह ने बताया डीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव निवासी अश्वनी ने अप्रैल माह में अपनी बुलेरो गाड़ी को विकास भवन स्थित एनआरएलएम कार्यालय में लगाया था। उसका पांच माह का एक लाख 42 हजार 500 रुपये का भुगतान लंबित था जिसके लिए तीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। अश्वनी की शिकायत पर सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने गत 30 सितंबर को डीडीओ के लिपिक को अश्वनी से तीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया था। पीड़ित के बयान व रिकॉर्डिंग के आधार पर डीडीओ का नाम भी इस मामले में शामिल कर जांच चल रही है। सीडीओ ने लिपिक को निलंबित करते हुए बताया कि डीडीओ रजत यादव के लंबी छुट्टी पर चले जाने ओर मोबाइल बंद आ रहा है। डीडीओ रजत यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें