शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का शामली गन्ना सहकारी समिति में चला आ रहा बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को डीसीओ के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
धरना स्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किसानों को शामली चीनी मिल को 75 हजार क्विंटल पेराई क्षमता प्रति दिन के अनुरूप चलाए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने 31 दिसंबर तक समस्याओं को समाधान न होने तक शामली गन्ना समिति कार्यालय में घेरा डालो और डेरा डालो आंदोलन करने की चेतावनी दी। अध्यक्षता हाजी शाहदीन ने की। मौके पर योगेंद्र माजरा, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह सल्फा, नीरज कुमार, रघुवीर सिंह आदि रहे।