फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएवी कालेज को वाणिज्य वर्ग और गृह विज्ञान की मिली मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर के साथ ही कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज को वाणिज्य वर्ग और गृह विज्ञान की मान्यता मिल गई। जिससे कस्बे और आसपास के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कस्बे में लंबे समय से वाणिज्य वर्ग और गृह विज्ञान के अध्ययन करने वाले छात्रों को बाहर दूर स्कूल में जाना पड़ता था। लगातार इसके लिए कस्बे में अभिभावक कॉलेज के प्रबंधक से दोनों वर्ग की मान्यता लेने की मांग कर रहे थे। इस बार डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक के चुनाव में विजय रहे शांतनु मित्तल ने वाणिज्यिक वर्ग और गृह विज्ञान की मान्यता कराने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उन्होंने आवश्यक कागजात तैयार कर फाइल तैयार की, जिसे स्वीकृति के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेजा था। जिस पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी गई। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेजा। डीएवी इंटर कॉलेज को वाणिज्यिक वर्ग और मानविकी वर्ग में गृह विज्ञान की मान्यता मिलने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अब कस्बे में ही शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों की परेशानी भी कम होगी। जिसके लिए छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें