शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा दो दिवसीय डांडिया रास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विवाहित जोड़ों ने प्रतिभाग करते डांडिया खेलीं और भरपूर आनंद लिया। राधा-कृष्ण के परिधान पहनकर विवाहित जोड़े कृष्ण के भजनों पर खूब डांस किया। शनिवार को लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा।
शुक्रवार को लायंस क्लब द्वारा शहर के जेजे फॉर्म में डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां दुर्गा पूजा के साथ किया। उसके बाद डांडिया रास कार्यक्रम में विवाहित जोड़ाें ने जमकर डांस किया। कुछ महिलाओं ने मोर पंख लगाकर सुंदर डांस किया। विवाहित जोड़ों में अलग-अलग सेल्फी प्वाइंटों पर सेल्फी लेने व वीडियों बनाने का काफी क्रेज रहा। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी जमकर डांडिया खेलते हुए डांस किया।
नवयुगल जोड़ों ने श्रीकृष्ण व माता रानी के भजनों पर खूब डांस किया। वहीं महिलाओं ने वहां लगे स्टॉल पर खूब खरीदारी की व विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां का दरबार, सांस्कृतिक वातावरण, युगल डांडिया व डांडिया पार्टी द्वारा कोरियोग्राफी रहा। वहीं बच्चों व पति पत्नियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम समिति से लायन संजय संगल व अजय संगल ने बताया कि सर्वोतम युगल, सर्वोत्तम परिधान, सर्वोत्तम युगल डांडिया नृत्य व तीन लक्की ड्रा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में चेयरमैन अरविंद संगल, आशीष जैन, अंकित गोयल, विजय कौशिक, आलोक जैन, सुनील गोयल, विनित गोयल, अनूप तायल, विजय शर्मा, श्रीपाल गोयल, अनुज गर्ग, विशाल गुप्ता, कुशांक चौहान, मनोज मित्तल, निशांत गुप्ता, मयंक बंसल व महिलाओं में अनुराधा, मीनू वर्मा, पारुल संगल, प्रीति वर्मा, अंजू वर्मा, एकता मौजूद रही। कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा।
शामली में नवरात्री उत्सव में डाडियां खेलती महिलाएं और अन्य । संवाद