फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर ठग ने खाते से 30 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर काॅल कर 30 हजार रुपये खाते से साफ कर दिए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव गंदराऊ निवासी महरून ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 28 अप्रैल को एक अज्ञात काॅल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एयरटेल पेमेंट बैंक से बात कर रहा है। आरोपी ने उसके नंबर पर ओटीपी नंबर पता कर खाते से दो अलग-अलग किश्ताें में 30 हजार रुपये, दूसरे नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में फिर काॅल कर कहा कि अब 20 हजार रुपये और डाल दो तो ट्रांसफर हुई पेमेंट वापस आ जाएगी। मगर उसने बाद में और रुपये ट्रांसफर नहीं किए। तहरीर में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें