फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीटी स्कैन यूनिट का लाइसेंस जारी, उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में पीपीपी मॉडल पर लगाई गई सीटी स्कैन यूनिट का लाइसेंस जारी हो गया है। अब यूनिट को शुरू करने के लिए उद् घाटन का इंतजार है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत में सीटी स्कैन यूनिट चालू हो जाएगी। यूनिट के चालू होने से मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

शामली में मुंडेट नहर पटरी पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन यूनिट लगाने वाली संस्था को पिछले साल जगह उपलब्ध करा दी गई थी। केरल से आई सीटी स्कैन मशीन को पिछले महीने लगाकर यूनिट को तैयार कर दिया गया था। संस्था की तरफ से सीटी स्कैन के लिए कंप्यूटराइज सिस्टम और इंटरनेट कनेक्शन आदि भी लगाया जा चुका था, लेकिन लाइसेंस जारी नहीं होने से यूनिट चल नहीं पाई। संस्था ने लाइसेंस के लिए एटोमिक एनर्जी रेगुलरी बोर्ड (एईआरबी) मुंबई को आवेदन किया था।
सीटी स्कैन यूनिट लगाने वाली संस्था के उप्र के प्रोजेक्ट हेड निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि लाइसेंस जारी हो गया है। यूनिट शुरू करने के संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेजा गया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि संस्था की तरफ से लाइसेंस जारी होने संबंधी जानकारी नहीं मिली है। अगर लाइसेंस जारी हो चुका है तो उद् घाटन कराकर सीटी स्कैन यूनिट चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें