फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा अगले महीने तक मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के जिन 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत सिटी स्कैन यूनिट लगाई जानी हैं। उनमें से अभी तक केवल शामली में ही यूनिट के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। एजेंसी की टीम सर्वे कर चुकी है। जिला अस्पताल में चयनित जगह एजेंसी को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शामली में पूर्वी यमुना नहर किनारे गांव मुंडेट के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले साल 16 अगस्त से ओपीडी शुरू हुई थी। इसके बाद नवंबर 2021 में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस यूनिट शुरू हुई। यहां डायलिसिस कराने वाले मरीजों से शुल्क नहीं लिया जाता है। अब पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन यूनिट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पिछले महीने शासन ने शामली समेत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन यूनिट स्थापित करने की घोषणा के बाद इसमें तेजी आई है। शासन ने सीटी स्कैन यूनिट के लिए 1600 वर्ग फीट जगह की जरूरत बताई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 930 वर्ग फीट जगह का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन से टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया था। इसके बाद शासन स्तर से 930 वर्ग फीट में यूनिट लगाने प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत लगने वाली सीटी स्कैन यूनिट का शासन स्तर पर एजेंसी से अनुबंध हुआ है। एजेंसी की टीम पिछले सप्ताह जिला अस्पताल में चयनित जगह का निरीक्षण कर चुकी है। अब एजेंसी को चयनित जगह हैंडओवर की जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिन 16 जिलों में सीटी स्कैन यूनिट लगाई जानी हैं, उन जिलों में अभी तक सिर्फ शामली जिला अस्पताल में ही जगह उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले महीने 15 अक्तूबर तक सीटी स्कैन यूनिट चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें