फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री 24 को रहेंगे जिले में, जनसभा को करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिए आगामी 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली आएंगे। मुख्यमंत्री योगी दोपहर में 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से बीएसएम डिग्री कालेज में उतरेंगे। उसके बाद दोपहर 1:20 बजे वीवी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा के लिए प्रस्थान करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब दोपहर 2:20 बजे के बाद अन्य जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने दी है। उधर भाजपाई जनसभा की तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से यह कार्यक्रम जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें