फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन के चौथे सोमवार को जिले के शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इस दौरान भक्तों ने शिव ज्योर्ति लिंग पर बेल पत्र, पुष्प, दूध, दही, गंगा जल, शहद से जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। शिवालयों में बोल बम, हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही शहर के शिवचाैक, हनुमान धाम का मनकामेश्वर मंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिवमंदिर, पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, दुुर्गा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, मोहल्ला पंसारियान में सती वाला मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव मंंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, हलवाई अट्टा में मां दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ाबाजार मुरारी वाला कुंआ, गांधी चौक कुटीवाला श्री कृष्णमंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शिवालयों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और अनुष्ठान का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। हनुमान धाम, मनकामेश्वर शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर और शिव चौक में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें