फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में मरीजोें की रही भीड़, कई चिकित्सक नदारद

Sun, 04 Aug 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा संपन्न होने और शिवरात्रि की छुट्टी से अगले दिन जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। शनिवार को जिला अस्पताल में करीब दो हजार के लगभग मरीज पहुंचे लेकिन कई चिकित्सक अवकाश पर होने तो कई ओपीडी में न मिलने के कारण मरीज परेशान रहे। मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवरात्रि पर जिला अस्पताल में छुट्टी रही। छुट्टी और सभी रास्ते खुलने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल खुला तो सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। नौ बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। मरीज लाइन में खड़े रहे। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। इस तरह से मरीज को डेढ़ से दो घंटे तक का समय लगा।
दोपहर 12 बजे ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. समद अली, ङॉ. दक्षिरा और डॉ. अंजली तोमर नहीं मिली। उनके कक्ष में कुर्सी खाली थी, जबकि मरीजों की लाइन लगी थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया डॉ. समद अली, डॉ. अंजली तोमर, डॉ. दक्षिरा मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं, जबकि डॉ. कर्मवीर का शनिवार को सहारनपुर अस्पताल में बैठने का दिन है। बाल रोग विशेषज्ञ अशोक कुमार की ड्यूटी एनएनसीयू में भी रहती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आए सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
विज्ञापन

बोले मरीज:
मोहल्ला कलंदरशाह निवासी सयदीन ने बताया कि उसे एलर्जी की समस्या है। वह डाक्टर से दवा लेने आई थी, लेकिन उसे त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं मिला, जिस कारण उसे बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
गांव लिलौन निवासी सोमपाल ने बताया उसे सांस लेने में परेशानी होती है। वह अस्पताल में आया तो डाॅक्टरों के कमरे के बाहर बहुत भीड़ लगी मिली। एक घंटे में उनका नंबर आया।
रीना ने बताया कि वह सुबह ही दवा लेने के लिए अस्पताल आई थी। उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दो घंटे में दवा मिली है।
चिकित्सकों की हाजिरी के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया चिकित्सकों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक फेस रीडिंग से हाजिरी लगाई जा रही है। दो दिन पहले ही बायोमेट्रिक मशीन लगी है। अब चिकित्सकों को आने व जाने के समय अपनी हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगानी होगी। इसके साथ ही रजिस्टर में भी हाजिरी लगाई जा रही है।
सीएचसी में नहीं हुए एक्सरे, जिला अस्पताल भेजे गए मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में शनिवार को एक्सरे बंद रहे। एक्सरे कक्ष पर ताला लगा हुआ था। बताया गया है कि एक्सरे करने वाले रवि कुमार के अवकाश पर होने के कारण एक्सरे नहीं हो पाए। सीएचसी पर रोजाना 60 से 70 एक्सरे होते हैं। गोशाला रोड निवासी शमीम ने बताया वह पहले सीएचसी पर एक्सरे कराने गया, वहां बंद मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने वाले मरीजों की भीड़ होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें