रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़
शामली। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर रविवार को सिर्फ बड़े शहरों की ओर से छोटे शहरों की ओर ज्यादा सवारियों निकली। ज्यादा सवारियां निकलने से रविवार को अवकाश के दिन शामली से लखनऊ जाने वाली सभी बसों में भीड़ होने से मारामारी मची रही। दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत शामली रोडवेज डिपो की 23 रोडवेज बस से तीन लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। सोमवार को दीपावली होने से बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर से अच्छी खासी सवारियों की भीड़ निकलेगी।
24 अक्तूबर को दीपावली, 26 अक्तूबर को गोवर्धन और 27 अक्तूूबर को भैयादूज होने के मद्देनजर रविवार को पानीपत, मेरठ, सहारनपुर और दिल्ली की ओर आने वाली यूपी रोडवेज की बसों में अच्छी खासी सवारियां निकली। शामली से लखनऊ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जाने के लिए यूपी रोडवेज बसो में मारामारी रही। शामली से लखनऊ जाने वाली यूपी रोडवेज बसो में सवारियो की पैर रखने की जगह नही मिली। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को अवकाश होने से दिल्ली-पानीपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर की सबसे ज्यादा सवारियां निकली। उनका कहना है कि दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत शामली डिपो की 23 अनुबंधित बसों की रविवार को तीन लाख की आय होने की उम्मीद है। सोमवार को दिल्ली से शामली यूपी रोडवेज की बसो में बहुत ज्यादा सवारियां निकलेंगी।
त्योहार पर देर रात भी बसें रही यात्रियों से फुल
शनिवार की देर रात शहर के गुरुद्वारे तिराहे पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने के लिए सवारियां की भीड़ इकट्ठा होना शुरु हो गई थी। हालात यह हो गए कि गुरुद्वारा तिराहे पर शामली शहर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने के लिए प्राइवेट और रोडवेज बसे न आने से सवारियां भटकती रही। प्राइवेट टैक्सियों, ट्रकों का सहारा सवारियों को लेना पड़ा। शहर के विजय चौक, करनाल चौक, शामली रोडवेज बस अड्डों पर सवारियों की मारामारी रही। शामली के करनाल चौक से करनाल जाने के लिए सवारियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।