फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर लगे लंबे जाम में यूूपी रोडवेज की बसों समेत कई वीआईपी वाहन फंस गए। मामला एडीएम वित्त, राजस्व संतोष कुमार तक पहुंचा। एडीएम ने पुलिस से जाम खुलवाने के निर्देश दिए।
रक्षा बंधन के त्योहार के मददेनजर सुबह के समय जनता एक्सप्रेस, शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन और दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सवारियों की मारामारी रही। रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान मेरठ- करनाल हाईवे पर लंबा जाम देर शाम तक लगा रहा। जाम लगने की सूचना पर एडीएम वित्त, राजस्व संतोष कुमार ने पुलिस व टीएसआई भंवर सिंह को फोन पर बात करके जाम की जानकारी ली। एडीएम ने जाम खुलवाने के लिए निर्देश दिए। हालांकि टीएसआई बृहस्पतिवार को अवकाश पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेसवे, शामली से 9.55 बजे दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन और दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन में अच्छी खासी सवारियां निकली। रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रक्षाबंधन पर ट्रेनों में शुक्रवार को भी अच्छी खासी सवारियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें