फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वास्थ्य मेलों में बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना पीएचसी केरटू पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक अशोक सैनी। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। बुखार के साथ नजला, जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी मरीज आए। स्वास्थ्य मेले में 1565 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान 1101 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। स्वास्थ्य मेलों में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे। शहर के पंसारियान मोहल्ले में स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. श्रुति नहीं मिली। फार्मासिस्ट विकास कौशिक मरीजों की जांच करते मिले। फार्मासिस्ट ने बताया इस समय तक 40 मरीज आए, जिनमें ज्यादातर बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज रहे। दोपहर 12 बजे बरखंडी स्थित पीएचसी पर डॉ. उदित भटनागर मौजूद मिले। उन्होंने बताया इस समय तक 32 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। अधिकतर मरीज वायरल संक्रमण बुखार, नजला, खांसी के आए। सीएचसी शामली पर डॉ. रामनिवास व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया स्वास्थ्य मेले में 68 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। अधिकर सामान्य बीमारी के मरीज रहे।
कांधला सीएचसी पर डॉ. रामबीर सिंह ने अपने टीम के साथ मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की। इस दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया स्वास्थ्य मेले में अधिकतर बुखार के मरीज पहुंचे जिनमें टाइफाइड बुखार से ग्रसित मरीज अधिक थे। मेले में करीब 70 मरीज पहुंचे। एलम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में चिकित्सक स्वाति ने टीम के साथ 45 मरीजों को जांच करने के बाद दवा वितरित की। गंगेरू स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. निधि व उनकी टीम ने 35 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र की केरटू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 113 मरीज आए। पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक सैनी ने मरीजों की जांच कर दवा दी। अधिकतर मरीज बुखार व एलर्जी के रहे। थानाभवन सीएचसी पर 25 आयुष्मान कार्ड बन सके। प्रचार प्रसार के अभाव में केंद्र पर मात्र 23 मरीज पहुंचे। केंद्र पर मौजूद ओटी टैक्नीशियन गोपाल कश्यप ने बताया सर्वर डाउन होने कारण लगभग 25 आयुष्मान कार्ड बने है। केंद्र अधीक्षक विभागीय बैठक में 12 बजे चले गए थे। ओपीडी में दो डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें