सुबह बाजार में उमड़ी भीड़, दोपहर में रहा सन्नाटा
शामली। शासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया है, लेकिन बाजार में जिस तरह से भीड़ उमड़ती है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता, उससे तो कोरोना संक्रमण कम होने के बजाए फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं। दुकानें खुलते ही बाजार में दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी व किरयाना की दुकानों पर लगती है। सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हो रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। उधर, दोपहर बाद सड़कों पर बेवजह दौड़ने वाले वाहनों के चालान किए।