शामली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर की ओर से जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेने के इच्छुक महिला व पुरुष खिलाड़ी 14 अगस्त की शाम पांच बजे तक शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने बताया कि क्राूस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है। संवाद