शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यदाई संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की क्रॉस चेकिंग करके दो दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करें।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक में डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी रुप में सहारनपुर मंडल के आयुक्त ने अपने निरीक्षण करके संबंधित अधिकारियों शत- प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार को निर्देश दिए कि कार्यदाई संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की क्रॉस चेकिंग करें और दो दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करें। खाली कराई गई चारागाह की जमीन पर हरा चारा बोया जाए। तालाबों को चिह्नित कर सुंदरीकरण कराया जाए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में किसी भी स्तर पर प्लास्टिक यूज न किया जाए। प्लास्टिक के डिस्पोजल की जगह कप का प्रयोग करें। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यालय की रंगाई पुताई भी समय अनुसार करा ली जाए। जिन अस्थाई गोशाला में विद्युत कनेक्शन नहीं है उनमें विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए। बनत के गोशाला में गाय की तबीयत खराब होने के संबंध में उपचार करने के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जसवंत सिंह को निर्देश दिए गए। जनपद में समस्त पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाने के निर्देश दिए। बैठक सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी कैराना मणि अरोड़ा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, डीएफओ संजय कुमार व अन्य आदि मौजूद रहे।
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI