शामली। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने से तीन क्विंटल से अधिक प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ने की संभावना है। वित्तीय वर्ष में डीएम शामली की ओर से कराई गई गेहूं की क्राॅप कटिंग का आंकड़ा 51.04 हेक्टेयर का औसत आया है।
जिले में वर्ष 2022-23 में 55.001 हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुआई हुई थी। जिले की गेहूं की उत्पादकता के लक्ष्य के सापेक्ष 44.88 क्विंटल उत्पादकता आंकी गई थी। वर्ष 2024 में 55.024 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई। उत्पादकता का लक्ष्य 51.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया। इस साल गेहूं की कटाई शुरू होने पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में डीएम शामली रविंद्र सिंह की ओर से कराई गेहूं की क्राॅप कटिंग का औसतन 51.04 क्विंटल प्रति हैक्टेयर का औसत आया है। सोमवार को एडीएम संतोष कुमार की ओर से महावतपुर गांव में गेहूं की क्राॅप कटिंग में गेहूं की फसल का 43.3 वर्ग मीटर में 22.330 किलोग्राम का औसतन आया है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव और उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार के मुताबिक जिले में इस बार बंपर गेहूं की पैदावार होने से उत्पादक में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पिछले सालों में कुल उपज की उत्पादकता तीन क्विंटल प्रति हैक्टेयर से ज्यादा होने संभावना है।