फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवक का सिर मुंडवाया, सिपाही निलंबित

Sat, 22 Jul 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला/शामली। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के मामले में पकड़े गए युवक का कांधला पुलिस ने सिर मुंडवा दिया। इसकी वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक ने युवक का सिर मुंडवाने के मामले में आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के ज्योति नगर निवासी अमन अपने साथियों के सहित ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली रेलवे स्टेशन से छह युवक युवक ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर अमन से युवकों का विवाद हो गया था। युवकों ने अमन और उसके साथियों के साथ  मारपीट कर दी थी। 

कांधला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी  युवक ट्रेन से कूदकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को ट्रेन में सवार यात्रियों की मदद से पकड़ लिया गया था। पकड़ा गया युवक दिनेश कांधला क्षेत्र के ब्रह्मखेड़ा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी दिनेश को पुलिस कांधला थाने ले आई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर जब दिनेश हवालात में बंद था, तो वह शोरशराबा करने लगा। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने उसको           हवालात से बाहर निकाला और हजाम को बुलवाकर उसका सिर मुंडवा दिया। 

इस दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से युवक का सिर मुंडवाने के दौरान वीडियो बना ली। शुक्रवार को उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि ट्रेन में मारपीट की घटना में तहरीर नहीं मिली थी। एक युवक पक़ड़ा गया था। हवालात मे बंद युवक ने सिर में चोट होने की बात कहते हुए दवाई की मांग की। एक पुलिसकर्मी ने उसको दवाई दिलाई। फिर भी युवक अपना सिर दीवार में मारने लगा। 

सिर में चोट लगनी बताई, जिसके चलते हेयर कटिंग करने वाले को बुलाकर उसके बाल कटवाए गए। इसके बाद शांतिभंग के आरोप में युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। उधर, यह मामला सुर्खियों में आने पर शामली पुलिस अधीक्षक ने युवक का सिर मुंडवाने के मामले में आरोपी आरोपी   सिपाही सोनू कुमार को निलंबित कर दिया है। 

वहीं, एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि थाने में युवक के बाल काटने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी सिपाही सोनू को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की जांच सीओ कैराना को सौंप दी है।

आखिर कांधला थाने में क्या चल रहा है 
कांधला थाना पुलिस इन दिनों अपनी हरकतों को लेकर चर्चाओँ में है। एक सप्ताह पूर्व दो दरोगाओं की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें पुलिस ने लीपापोती करते हुए रिश्वत देने वाले युवक पर ही दबाव बनाया और लिखकर ले लिया था कि दरोगा ने ईद के दौरान उसे तीन हजार रुपये उधार दिए थे, वही रुपये दरोगा को लौटाए।

अभी दो दिन पूर्व ही कांधला थाने पर तैनात हेड मोहर्रिर द्वारा एक किशोर से सफाई कराने, पानी भरवाने और फट्टे से पिटाई करने की वीडियो वायरल हुई। उस मामले में भी आरोपी हेड मोहर्रिर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अब थाने में युवक का सिर मुंडवाने की वीडियो वायरल हुई है, जिससे कांधला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल पैदा हो रहे हैं। क्योंकि आला अफसर कहते हैं कि थाने पर आने वालों के साथ ठीक व्यवहार किया जाए तथा कानून भी कहता है कि गिरफ्तार आरोपियों को निश्चित समयावधि में कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बावजूद कांधला थाना पुलिस नियमों का पालन नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें