फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में विफल होने पर युवक को गोली मारी

Sun, 07 Feb 2016 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव सकौती के निकट बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक के साथ लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


झिंझाना थाने का चौसाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक है। टोड़ा में युवक की हत्या को चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बिड़ौली-चौसाना मार्ग से रेत खनन करके जा रहे शोएब निवासी मानकमऊ जनपद सहारनपुर को सकौती के निकट दो युवक मिले। जो उसके ट्रैक्टर में बैठ गए। इस दौरान चालक ने दोनों युवकों की मंशा भांप ली और उन्हें  ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया। जिसके बाद दो अन्य युवक गन्ने के खेत से निकल आए।

 शोएब बदमाशों को देखकर ट्रैक्टर को सड़क के किनारे छोड़कर भागने लगा। जिस पर बदमाशों ने उसके सीने पर गोली चला दी। गोली उसके सीने के आरपार हो गई। घायल होने के बाद भी शोएब भागता रहा और गन्ने के खेत में छिप गया। थोड़ी देर बाद खेत से ही शोएब ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की,  लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस चौकी प्रभारी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के  सीने में गोली लगी है। युवक खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें