फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 06 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली के गांव कुड़ाना से नगली जमालपुर गांव जा रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रारंभ कर दी है। युवक के भाई की तरफ से अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कुड़ाना निवासी वेदपाल का पुत्र सुनील (35) अपने ताऊ के पास नंगली जमालपुर में रहता था। सोमवार को वह अपनी मां और छोटे भाई प्रवीण से मिलने कुड़ाना आया था। रात करीब आठ बजे साइकिल से वह नगली जमालपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह तक भी जब सुनील नगली जमालपुर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने तलाश प्रारंभ की। कुड़ाना-नगली जमालपुर मार्ग पर इकबाल के खेत के पास उसका शव पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में सुनील के भाई प्रवीण की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के दो बेटी और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी सात साल की तो सबसे छोटा बेटा साढ़े तीन साल का है। सुनील की मौत से उसके परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके से मिले .32 बोर के कारतूस के खोखे घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो शव के पास से पुलिस को .32 बोर कारतूस के दो खोखे मिले है। पुलिस ने दोनों खोखो को जब्त कर लिया, जिनको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। रिपोर्ट दर्ज कर गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। - राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी आदर्श मंड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें