फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के भीतर बुना फरारी का ताना बाना  

Tue, 29 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। खालसा लिबरेशन फ्रंट के चीफ हरमिंदर उर्फ मिन्टू और ड्रग्स माफिया प्रेमा को फरार कराने के लिए फुल प्रूफ प्लान बनाया गया था। खास बात यह है कि फरारी का ताना बाना जेल के भीतर से ही बुना जा रहा था। तभी तो जेल का नक्शा बनाने के साथ ही वीडियो भी भेज दिया गया था। आतंकियों को फरार कराने के आरोपी पलविंदर की गिरफ्तारी से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार शाम कैराना में पुलिस ने आरोपी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया। सोमवार को आईजी जोन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में बताया कि नाभा जेल का नक्शा फरारी की प्लानिंग के दौरान तैयार कर लिया गया था। उन्हें पहले से मालूम था कि जेल के भीतर कहां कहां सिक्योरिटी होती है और कहां पर प्रेमा तथा उसके अन्य साथियों को रखा गया है। यह भी मालूम चला है कि जेल के भीतर की वीडियो भी बनाकर पलविंदर को भिजवाई गई थी। 

हालांकि आईजी मेरठ जोन अजय आनंद तथा डीआईजी सहारनपुर रेंज जेके शाही का कहना है कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन में जो भी है, उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। फोरेंसिक और आईटी एक्सपर्ट की मदद लेकर पलविंदर से बरामद मोबाइल फोन की जांच कराई जाएगी। फिलहाल यह कहना मुमकिन नहीं है कि जो वीडियो और नक्शा उसके पास बताया जा रहा है, वह नाभा जेल का ही है या कहीं और का है। 
विज्ञापन


प्रेमा से लगातार संपर्क में रहता था
पलविंदर से बरामद मोबाइल फोन नंबरों की सीडीआर खंगालने पर भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। मालूम चला है कि पलविंदर नाभा जेल में बंद प्रेमा से अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। वहीं, एक युवती से भी उसकी सैकड़ों बार बात हुई। उस युवती को पलविंदर की प्रेमिका बताया जा रहा है। फरारी की प्लानिंग फिरोजपुर के मुदकी गांव में बैठकर बनी थी। वहां भी पलविंदर की प्रेमिका मौजूद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें