फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देने गए थे नोटिस, फंस गए छेड़छाड़ में

Sun, 14 Feb 2016 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बिजली बिलों का बकाया होने पर उपभोक्ताओं के घरों में कनेक्शन विच्छेदन के नोटिस देने गए कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालाते हुए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


शनिवार को बिजली बिलों के बकाये पर कनेक्शन विच्छेदन के नोटिस उपभोक्ताओं को दे रहे विद्युत निगम के प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारी मोहल्ला आल दरम्यान स्थित मकान पर पहुंचे। जहां टीम के सदस्यों ने बकाया बिल पर विच्छेदन को नोटिस दिया। इसी बीच महिलाओं ने टीम पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद टीम के सदस्य लौट गए।

 बाद में मोहल्ले के लोग सरकारी अस्पताल के बराबर स्थित नये बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वास्तविक घटना के बारे में बताया। जिसके बाद लोग अपने घरों को लौट गए। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें