फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र को गोली मारने के विरोध में बंद रहा कांधला

Fri, 30 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला में व्यापारी के बेटे को गोली मारने के विरोध में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में किराना व्यापारी के बेटे को गोली मारे जाने के प्रकरण में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर रेलवे रोड जाम कर दिया। व्यापारियों ने वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर सांसद, एमएलसी, पूर्व सांसद और एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। एसपी ने वारदात के शीघ्र खुलासे के आश्वासन दिया, इसके बाद व्यापारियों ने दोपहर के बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोल लिया।
विज्ञापन


कस्बे के रेलवे रोड किराना व्यापारी सुभाष खन्ना का बेटा पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में रहकर बीबीए कर रहा था। बुधवार दोपहर रोहित कांधला पहुंचा था। शाम करीब सात बजे बाइक सवार तीन बदमाश घर के सामने रोहित को गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शामली में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया था। 

घटना के बाद से कस्बे के व्यापारियों में भारी रोष बना हुआ है। वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने ब्रहस्पतिवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर रेलवे रोड जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एमएलसी विरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच एसपी डॉक्टर अजय पाल भी मौके पर आ गए। उसके बाद लोग पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान से उठकर गांधी चौक पर आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग नेे अपना समर्थन दिया । एमएलसी विरेंद्र सिंह भी गांधी चौक पर आकर व्यापारियों के बीच बैठ गए। उन्होंने व्यापारियों को हर संभव मदद के साथ साथ जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित व्यापारी पुत्र के इलाज में आने वाले खर्च अपनी निधि से कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एमएलसी के नेतृत्व में डाक बंगले पर एसपी शामली से मिला। 

एसपी ने व्यापारी वर्ग को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया। दोपहर के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खोल दिया। मामले में सीओ कैराना भूषण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस काम रही है, अभी पीड़ित की ओर से तहरीर भी नहीं मिली है। इसके साथ ही पुलिस क्षेत्रीय घटनाओं में शामिल व अपने थाने के अपराध नंबर 8 में आए बदमाशों का भी संज्ञान ले रही है, जल्द ही वारदात को खुलासा किया जाएगा। व्यापारियों के द्वारा दिए गए धरने के बीच पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते आज कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें