फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे दो इनामी गिफ्तार

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने फरार चल रहे इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के संबंध में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे सीओ सिटी आफिस में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती और थानाध्यक्ष अमरदीप लाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे गांव कच्ची गढ़ी बस स्टैंड के पास से राजकुमार पुत्र मालूराम निवासी मकान नंबर 192 गली नंबर दो बहादरचंद कालोनी और प्रेमपाल पुत्र पूर्णचंद निवासी मकान नंबर 1302 गली नंबर 9 शिव कालोनी करनाल को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को एक साल पूर्व झिंझाना थाना पुलिस ने तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद इनके खिलाफ नौ सितंबर 2015 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गैंगेस्टर एक्ट में नामजद उक्त दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे, जिसके चलते डीआईजी रेंज सहारनपुर ने इनकी गिरफ्तारी पर 12-12 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें