फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो कांवड़ियों की मौत

Mon, 01 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली में भौराकलां मार्ग पर आदमपुर के पास करंट लगने से कांवड़िए की मौत के बाद अस्पताल में जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवालय की ओर जाते समय शामली-भौराकलां मार्ग पर हाइटेंशन विद्युत लाइन डीजे से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली करंट फैल गया। करंट से दो कांवड़िए (सगे भाइयों) की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए कांवड़ियों को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चूनसा और आदमपुर के युवकों का ग्रुप डीजे और झांकी के साथ कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार गया था। रविवार शाम उनका ग्रुप शामली लौटा। ग्रुप को आदमपुर स्थित शिवालय में जलाभिषेक करना था। इसके लिए रात करीब साढ़े आठ बजे कांवड़ियों का ग्रुप डीजे बजाता हुआ नाचता गाता भौराकलां मार्ग से आदमपुर की तरफ जा रहा था। आदमपुर के पास ही सड़क के बीच झूल रही हाइटेंशन लाइन टूटकर ट्रैक्टर ट्राली पर बांधे डीजे पर आकर गिर गई। इसकी वजह से डीजे और ट्रैक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया। जिससे कांवड़िए दीपक (35), रीनू (22), नरेंद्र निवासी चूनसा तथा विक्की और राजू निवासी आदमपुर झुलस गए। डीजे और कांवड़ की झांकी में करंट दौड़ने से अन्य कांवड़ियों में अफरा तफरी मच गई।
झुलसे हुए कांवड़ियों को ग्रामीणों के सहयोग से शामली के निजी अस्पताल में लाया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने दीपक और रीनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि झुलसे कांवड़िए नरेंद्र, विक्की और राजू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शामली कोतवाली प्रभारी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें