फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकडे़ बाइक चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली की कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली के जंगल में छिपाकर रखी गई 11 बाइक बदमाशों की निशानदेही पर बरामद की गई हैं। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे कांधला थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस टीम के साथ खंद्रावली रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव मीमला रोड पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने बाइक नहीं रोकी और भाग लिए। पीछा करके पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बाइक सवार सुबोध पुत्र सेवाराम निवासी टीकरी (बागपत) और रियासत पुत्र लियाकत निवासी जसाला (शामली) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बरामद बाइक संख्या डीएल5एस-एम-0467 दिल्ली के त्रिलोकपुरी थाना क्षेत्र से चोरी करके लाई गई। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर खंद्रावली गांव के जंगल में छिपाकर रखी गई 10 बाइक और बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपियों से एक तमंचा, चाकू और कारतूस भी बरामद हुए। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मोटर साइकिलों को भी दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र से चोरी करके लाकर यहां छिपाकर रखा गया था। मौका मिलते ही इन बाइकों को बेचने की तैयारी चल रही थी। वहीं, गिरफ्तार बदमाशों ने मौके से फरार हुए अपने साथियों के नाम आमिर और मोहित निवासी टीकरी बताया है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें