फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुमार हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
थानाभवन। गांव मोर माजरा में हुई शिवकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा निवासी विनोद कुमार के पुत्र शिवकुमार (22) की मंगलवार तड़के हत्या कर दी गई थी। शव चौकीदार इंद्रपाल के घेर में पड़ा मिला था।

मृतक के पिता विनोद ने इंद्रपाल पुत्र सुखवीर, मन्नू पुत्र    बारू निवासीगण मोरमाजरा तथा सत्यपाल पुत्र हुकम सिंह निवासी तीतरो सहारनपुर के खिलाफ     रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 15 साल से चल रहे    जमीन के विवाद को लेकर शिवकुमार की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के कारण मृत्यु होना आया था। उधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह आरोपी इंद्रपाल और मन्नू को थानाभवन में चरथावल बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में    पेश करके जेल भेज दिया गया। उधर, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे   आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें