फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मिनी पाकिस्तान है बेटा, पता नहीं लगेगा कहां गया?

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शामली। उधार में दस लाख रुपये के केले मंगवा लिए और अब व्यापारी रुपये मांग रहा है तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। यही नहीं आरोपी ने कैराना को मिनी पाकिस्तान बताते गायब करने की भी धमकी दी है। 
विज्ञापन


जिला कुशीनगर के थाना खड्डा के बंजारी पट्टी निवासी बालेंद्र कुमार गुप्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी दो युवकों ने उससे केला खरीदने की डील की और गाड़ी के आने के चार-पांच दिन बाद पेमेंट भिजवाने की बात कही। इस पर व्यापारी ने 14 लाख से अधिक के केले भेज दिए।

शामली के व्यापारी ने उसे चार लाख का पेमेंट कर दिया जबकि दस लाख 15 हजार रुपये बाकी रह गए। इसके बाद उसने रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कई दिन बीत गए लेकिन रुपये नहीं भिजवाए गए। इस पर वह शामली पहुंचा और आरोपियों से मिला। तो आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


धमकी दी कि उनका केले का स्टोर कैराना में है और कैराना मिनी पाकिस्तान है। तुम्हारा ये नहीं पता लगेगा कि तुम कहां गए? इस मामले में पीड़ित ने सांसद हुकुम सिंह से भी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें