कैराना। शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने गांव भूरा में जंधेड़ी की ओर से आ रही महेंद्रा की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो आरोपी गाड़ी से कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। गाड़ी के अंदर पुआल के नीचे मोबाइल टॉवर के 66 बड़े बैट्री बरामद हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दी कि जंधेड़ी भूरा मार्ग पर तस्करी की शराब से भरी एक गाड़ी आ रही है। सूचना पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी 3011 मौके की ओर दौड़ पड़ी।
इस दौरान भूरा बाईपास पर पुलिस ने गांव जंधेड़ी की ओर से एक महेंद्रा आती देखी तो गाड़ी पर तैनात एसआई रामपाल व कांस्टेबल मोरध्वज ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
पुलिस को आता देख पिकअप में सवार दो आरोपी कूद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पिकअप के अंदर पुआल के नीचे मोबाइल टॉवर के 48 छोटे बैट्री और 18 बड़े बेट्री लदी हुई थी। बरामद बैट्री की कीमत करीब 6 लाख से अधिक बताई जा रही थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि हरियाणा व आसपास के थानों को सूचना भेजी जा रही है कि उनके क्षेत्र से मोबाइल टॉवर के बैटरो की गाड़ी चोरी तो नहीं हुई। मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।