फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरों ने वेदी खंडित की

Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के श्री दिगंबर जैन मंदिर में चोरी कर वेदी को खंडित कर दिया गया। सूचना मिलते ही समाज के लोग पहुंच गए। तो उन्हें देखकर आरोपी भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना से समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। घटना को लेकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला सरावज्ञान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार देर शाम कुछ लोगों के घुसे होने की सूचना मिली। जिस पर समाज के दीपक जैन, मनोज जैन, विशाल जैन अन्य लोगों को लेकर मंदिर में पहुंचे। जहां चार युवक मंदिर में चोरी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने वहां रखी वेदी को भी खंडित कर दिया। जैन समाज के लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी भागने लगे।

लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी शीलचंद्र को हिरासत में ले लिया। मामले में नत्थूमल जैन की ओर से तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें