फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश कोर्ट में तलब

Tue, 25 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
कैराना। आठ माह पूर्व कस्बा कैराना में दूल्हा-दुल्हन की कार को हाइजैक करके लूटपाट करने के मामले में जेल में बंद दो बदमाशों को कोर्ट में तलब किया। इसके अलावा चार माह पूर्व कांधला रोड पर मुजफ्फरनगर के सीमेंट व्यापारी से लूट के मामले में भी इन्हीं दोनों बदमाशों के अलावा एक और बदमाश को कोर्ट में तलब किया गया है। 
 
16 फरवरी की रात 10 बजे हरियाणा निवासी दूल्हा और दुल्हन की कार शामली बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी बीच बदमाशों ने कार को हाईजैक करके पानीपत की ओर ले गए और पुलिस द्वारा पीछा करने पर दुल्हन व दूल्हे के लाखों के गहने लूटकर कार को यमुना पुल के पास छोड़कर फरार हो गये थे। उक्त लूट के मामले में कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी महताब और तीतरवाड़ा निवासी जुल्फान का नाम प्रकाश में आया था। किसी अन्य मामले में दोनों आरोपी जेल चले गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की। सोमवार को दोनों बदमाशों को कोर्ट ने तलब करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा चार माह पूर्व सांय के समय कैराना से कांधला जाते समय मुजफ्फरनगर के सीमेंट व्यापारी से बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए थे। 
विज्ञापन


   उक्त लूट के मामले में भी महताब और जुलफान के अलावा आलकलां निवासी वाजिद उर्फ भूरा का नाम भी प्रकाश में आया था। वाजिद उर्फ भूरा भी दूसरे मामले में जेल चला गया। इसके चलते पुलिस के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने तीनों बदमाशों को तलब करने का आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें