फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ पर युवकों की धुनाई

Sun, 22 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के रेलवे रोड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


मोहल्ला शांतिनगर निवासी तीन छात्राएं रेलवे रोड पर ट्यूशन पढ़ने जाती हैं। कुछ दिन से उन्हें दो युवक परेशान कर रहे थे और आते जाते उनका पीछा करते थे। इसकी वजह से छात्राओं ने ट्यूशन जाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने ट्यूशन न जाने का कारण पूछा, तो छात्राओं ने आपबीती बताई।

शनिवार को परिजनों ने छात्राओं से कहा कि तुम ट्यूशन पढ़ने जाओ, छेड़छाड़ करने वालों को हम देखेंगे। इसके बाद शनिवार सायं करीब चार बजे जब छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं, तो एसडीआरआर स्कूल के पास पहुंचने पर दो युवकों ने उन पर फब्तियां कसी। इसी दौरान छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए युवक रुपेश और उज्ज्वल से पुलिस पूछताछ कर रही है। वह दोनों लांक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से  लिया जाता है। इसलिए इस मामले में भी जांच के बाद कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें