फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों को अगवा करने से तनाव

Sun, 21 Jan 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली के कैराना मे एक समुदाय के युवकों ने शनिवार को दो बहनों का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। मामला दो समुदाय के बीच जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया। इस घटना के विरोध में रविवार को दलित समाज की महिलाओं ने कोतवाली पर किशोरियों की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें डाली। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर के एक मोहल्ले में शनिवार को दो नाबालिग बहनें अपने घर पर बैठी हुई थीं। आरोप है कि करीब दो बजे मोहल्ला आलकला निवासी आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ आया और दोनों सगी बहनों को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी घर से 95 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चांदी की पायल भी अपने साथ ले गया। शाम को परिजन जब घर पर पहुंचे, तो उन्हें सारी बात का पता चला। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण हड़कंप मच गया और मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई। रविवार की सुबह दलित समाज के लोग कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामा होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी कोतवाली में पहुंच गए। इस दौरान पीड़ितों ने आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही किशोरियों की बरामदगी की मांग की। पीड़ितों ने किशोरियों के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है। पीड़ितों ने पुलिस से किशोरियों की बरामदगी की गुहार लगाई। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच सीओ कैराना कर रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें